दुर्ग, छत्तीसगढ़ – जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत में रखा गया एक ड्रग्स तस्कर थाने से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को फरार कराने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड स्कूटी लेकर थाने के बाहर पहले से ही तैयार खड़ी थी। जैसे ही उसे मौका मिला, वह स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में टीमें जुट गई हैं।
इससे पहले, 10 सितंबर को पुलिस ने धमधा कृषि उपज मंडी के पास एक कार में बैठे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपी कथित रूप से नशीले पदार्थ ‘चिट्टाÓ की तस्करी कर रहे थे और ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। छापेमारी में पुलिस को 246 ग्राम चिट्टा (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए), एक कार और 1.25 लाख रुपए नकद बरामद हुए थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से छह को केंद्रीय जेल भेज दिया गया था, जबकि सातवें आरोपी के बारे में पुलिस ने मीडिया को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी। अब उसी आरोपी के फरार होने की खबर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाने से भागना और बाहर गर्लफ्रेंड का इंतजार करना, यह साफ दर्शाता है कि सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है।
फरार आरोपी की पहचान उज्जवल सिंह उर्फ गोलू (32 वर्ष), निवासी जामुल के रूप में हुई है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
मोन्टी अरोरा (32), निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई
रजत पांडेय (27), निवासी सुपेला
राहुल सिंह (32), निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई
लोकेश ओगरे (26), निवासी भिलाई-03
जगतार सिंह (36), निवासी खुर्सीपार
इस पूरे घटनाक्रम में थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन यह मामला विभागीय लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




