रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होने बस्तर पहुंचे हैं.। सीएम साय ने आड़ावाल में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण देव, छत्तीसगढ़ औद्यौगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल भी बस्तर में मौजूद हैं।
बस्तर में खुलेंगे रोजगार के अवसर इस आयोजन से बस्तर अंचल में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी, वहीं रोजगार के अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। सरकार का दावा है कि बस्तर का विकास हमेशा उनकी प्राथमिक्ताओं में अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बस्तर को मिलेगा इंवेस्टर कनेक्ट का लाभ बस्तर रवाना होने से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बता करते हुए छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट बस्तर के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लाने के बाद इंवेस्टर कनेक्ट के आयोजन हो रहे हैं. रायपुर, दिल्ली, बैंग्लोर, मुंबई के साथ ही विदेशों में टोकियो, ओसाका और सियोल में भी इंवेस्टर मीट का आयोजन किया गया है. आज बस्तर में इसका आयोजन हो रहा है। सीएम ने कहा कि नई औद्योगिक पॉलिसी में बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस है। इसके अंतर्गत एसटी एससी वर्ग के लोग या महिला उद्यमी बनना चाहते हैं तो नई उद्योग नीति में उनके लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था है। बस्तर इन्वेस्टर मीट से छोटे उद्योगों को बहुत लाभ मिलेगा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




