नाबालिग से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

SHARE:

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पीडि़ता अपने दो परिचितों के साथ शिवरीनारायण घूमने जा रही थी, तभी राहौद क्षेत्र के पास चार युवकों ने उन्हें रोककर पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर, आरोपियों ने लड़की को जबरन पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है। फरार चौथे आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment