वीर शहीद भृगुनंदन चौधरी का शहादत दिवस सढ़ोली में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

SHARE:

गरियाबंद। मरणोपरांत भारत के राष्ट्रपति द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित वीर शहीद भृगुनंदन चौधरी का शहादत दिवस 8 सितंबर को उनके गृह ग्राम सढ़ोली में मनाया गया।

मुख्य अतिथि मो. जावेद हुसैन डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ जीसी रायपुर, सब इंस्पेक्टर सीआरपीएफ दिलधर उरांव, ग्राम पंचायत सढ़ोली की सरपंच लक्ष्मी ठाकुर, उपसरपंच लीलांबर शांडिल्य, शहीद की माता सुशीला देवी चौधरी, बड़े पिता फरस राम चौधरी, असम राइफल्स के सेवानिवृत हेड कॉन्स्टेबल सडानंद नाग, हाइस्कूल की प्राचार्या अंजली सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता रेखा शुक्ला, मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक टेकाम सर एवं प्राइमरी स्कूल की कश्यप मैडम के विशेष आतिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ।

अतिथियों और ग्रामवासियों ने शहीद भृगुनंदन चौधरी के छायाचित्र एवं प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शुक्ला मैडम व छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने वातावरण को भावुक और देशभक्ति से परिपूर्ण कर दिया।

मुख्य अतिथि मो. जावेद हुसैन ने कहा कि भृगुनंदन सीआरपीएफ का पहला जवान है जिसे कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया, जो पूरे छत्तीसगढ़ और गरियाबंद जिले का गौरव है। उन्होंने माता सुशीला देवी को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर को जन्म देने वाली माता धन्य हैं।

विशिष्ट अतिथि सडानंद नाग ने कहा कि यह आयोजन बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरक है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की और इसे अपराधों की जड़ बताते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उपसरपंच लीलांबर शांडिल्य ने कहा कि भृगुनंदन की शहादत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

कार्यक्रम में शहीद की माता को सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट द्वारा फल व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। ग्रामवासियों और देवेंद्र कश्यप के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों के साथ स्कूली बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और शहीद का परिवार शामिल हुआ। मंच संचालन सेवानिवृत प्राचार्य बोधन कांशी ने किया, जिसमें के.के. कृषाणु ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का समापन कामता प्रसाद नाग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment