CRPF 65वीं बटालियन का सिविक एक्शन प्रोग्राम – रेडियो, स्वास्थ्य शिविर और जरूरी सामग्री ने जीता ग्रामीणों का दिल
गरियाबंद/मैनपुर। घोर नक्सल प्रभावित और दुर्गम वनांचल कुल्हाड़ीघाट सोमवार को सुरक्षा और संवेदना के अद्भुत संगम का साक्षी बना। CRPF की 65वीं बटालियन ने यहां भव्य सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन कर ग्रामीणों को भरोसे और विकास की नई राह दिखाई।कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक ग्रामीणों को रेडियो और दैनिक जरूरत की सामग्री वितरित की गई। वहीं, स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने इलाज और परामर्श का लाभ उठाया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, उप कमांडेंट सुघेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार, एसडीओपी विकास पाटले, ग्राम सरपंच बनसिंह सोरी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने कहा –
“CRPF सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि विकास और आपसी विश्वास की डोर भी मजबूत कर रही है। रेडियो से ग्रामीण अब देश-दुनिया की खबरों से जुड़ेंगे।”उप कमांडेंट सुघेन्द्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि गंभीर मरीजों का इलाज बड़े अस्पतालों में कराया जाएगा।सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को भयमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।एसडीओपी विकास पाटले ने कार्यक्रम को जन-जागरूकता और उम्मीद का उत्सव बताया।कुल्हाड़ीघाट जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF का यह प्रयास न केवल सुरक्षा का भरोसा दिलाता है, बल्कि विकास और विश्वास की नई किरण भी जगाता है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




