रायपुर/भोपाल। छत्तीसगढ़ में हाल की अतिवृष्टि और बाढ़ ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। नदियों में उफान और गांवों में जलभराव से जन-धन की व्यापक क्षति हुई है। इस संकट की घड़ी में पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने मदद का हाथ बढ़ाया है।मध्यप्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित छत्तीसगढ़ के लिए ₹5 करोड़ की राशि और आवश्यक राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है। इस संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा –
“पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि हर संभव सहायता पहुँचाएँ। इस आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ दृढ़ता से खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
”इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा –
“आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।”
इस आपसी सद्भाव और सहयोग ने दोनों राज्यों के बीच आत्मीय संबंधों को और प्रगाढ़ किया है। बस्तर और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने में यह मदद अहम साबित होगी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




