मरीजों को महंगी दवाओं से मिलेगी राहत, सरकार ने 42 दवाओं के खुदरा मूल्य तय किए

SHARE:

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए 42 सामान्य दवाओं के खुदरा मूल्य तय कर दिए हैं। इनमें ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक्स और इप्का लेबोरेट्रीज की दवाएं भी शामिल हैं। इन दवाओं का उपयोग विशेष रूप से अंग प्रत्यारोपण के बाद ऑर्गन रिजेक्शन रोकने के लिए किया जाता है।सरकार द्वारा तय की गई नई कीमतों में मेरोपेनम और सुलबैक्टम इंजेक्शन की कीमत 1,938.59 रुपये प्रति शीशी रखी गई है। वहीं, माइकोफेनोलेट मोफेटिल की कीमत 131.58 रुपये प्रति टैबलेट तय हुई है। इसके अलावा बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में उपयोग की जाने वाली एबॉट हेल्थकेयर की क्लैरिथ्रोमाइसिन एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट अब 71.71 रुपये प्रति टैबलेट में उपलब्ध होगी।NPPA का आदेशगौरतलब है कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने इसी साल फरवरी में आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि सभी दवा निर्माता कंपनियों को तय कीमतों की सूची डीलरों, राज्य औषधि नियंत्रकों और सरकार को सौंपनी होगी।इसके साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि हर खुदरा विक्रेता और डीलर मूल्य सूची और अनुपूरक सूची को सार्वजनिक स्थान पर लगाएंगे, ताकि उपभोक्ता आसानी से जांच सकें कि दवाएं NPPA द्वारा तय कीमत पर ही बेची जा रही हैं या नहीं।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment