जयपुर । राजस्थान में मानसून की रफ्तार ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को जयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, अजमेर और उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बरसात हुई। कई इलाकों में 5 इंच तक पानी गिरा, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए और जनजीवन प्रभावित हुआ।
बांध और नदियों का जलस्तर बढ़ा बांसवाड़ा : माही बजाज सागर बांध के इस सीजन में पहली बार सभी 16 गेट खोलने पड़े। दौसा : 15 साल से सूखी पड़ी बाणगंगा नदी में पानी आया तो ग्रामीणों ने पारंपरिक रिवाजों के साथ नदी का स्वागत किया। बारिश से नुकसान जयपुर : रूढ्ढ रोड पर गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर बारिश के बाद 15 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद करना पड़ा। टोंक : मकान का छज्जा गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। अलर्ट जारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। पिछले 24 घंटे में बरसात का रिकॉर्ड बांसवाड़ा (सज्जनगढ़ 115रूरू, कुशलगढ़ 52, सल्लोपाट 120, केसरपुरा 52) चित्तौडग़ढ़ (गंगरार 55, शहर 51) नागौर (परबतसर 28) राजसमंद (रेलमगरा 37, गिलूंड 35) डूंगरपुर (41) अजमेर (भिनाय 88, गोयला 78, सरवाड़ 58, पीसांगन 75, मंगलियावास 72, किशनगढ़ 50, शहर 61रूरू) विशेषज्ञों की राय मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश), दुर्ग होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इस सिस्टम के चलते अगले तीन दिन तक राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




