बलौदाबाजार। बलौदाबाजार पुलिस ने सेक्स रैकेट और रेप केस में फ ंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को सेक्स रैकेट, दुष्कर्म में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर पैसों की मांग करती थी। मामले में थाना सिटी कोतवाली में आरोपियां के खिलाफ धारा 384,389,212,201,34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर जाँच में लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवती अनुरिता बंजारे द्वारा 15 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक कई पीडि़तों को सेक्स स्कैंडल में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। आरोपिया युवती ने एक पीडि़त को ऐसे ही भयादोहन कर 2,75,000 की रकम वसूली की थी। एक पीडि़त की शिकायत पर 384, 389, 212, 201, 34 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर जांच में लिया। एसपी भावना गुप्ता ने भी मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपिया को पकडऩे के निर्देश दिये। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच विवेचना कार्रवाई करते हुए आरोपिया अनुरिता बंजारे 23 वर्ष ग्राम बकरकूदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर को पकड़ा है। पूछताछ करने पर आरोपिया ने कबूल किया कि पूर्व में गिरफ्तार लोगों के साथ मिलकर उसने कई लोगों का भयादोहन किया था। मामले में 4 सितंबर को आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समस्त प्रस्तुत किया गया।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




