दुर्ग। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालयसीएसवीटीयू भिलाई के उप कुलसचिव (उप-रजिस्ट्रार) डॉ. भास्कर चंद्राकर की तालाब में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वे ग्राम पतोरा में एक तालाब से कमल का फूल तोडऩे के लिए पानी में उतरे थे। कमल की जड़ों और दलदली जमीन में फंसने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके।
यह घटना 4 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की है। कार्यालयीन समय के बाद डॉ. चंद्राकर, मुख्य वित्त अधिकारी (ष्टस्नह्र) के साथ उतई क्षेत्र में स्थित अपने प्लॉट को देखने गए थे। लौटते समय ग्राम पतोरा में तालाब देखकर वे कमल का फूल तोडऩे तालाब में उतर गए। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और दलदल में फंसने से वे डूबने लगे।
सहकर्मी ने तत्काल ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार सीपीआर देने के बाद पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भिलाई स्थित बीएसपी सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉ. चंद्राकर मूल रूप से रायपुर के पचपेड़ी नाका, नवजीवन कॉलोनी के निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे रायपुर में किया जाएगा। घटना के बाद विश्वविद्यालय और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर है। सीएसवीटीयू के कुलपति डॉ. अरुण अरोरा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. चंद्राकर का असमय निधन तकनीकी शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक सरल, मिलनसार और कुशल प्रशासक थे। डॉ. चंद्राकर ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर से लेकर सीएसवीटीयू भिलाई और अन्य संस्थानों में लगभग 15 वर्षों तक सेवा दी। वे पिछले चार वर्षों से सीएसवीटी में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे, जबकि उनकी मूल नियुक्ति जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में थी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




