गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई-लूट की वारदात का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार – लूटा हुआ मोबाइल और बाइक बरामद

SHARE:

 गरियाबंद :- थाना छुरा पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जब्त किया है।

घटना का विवरण

दिनांक 02 सितम्बर 2025 की शाम लगभग 6ः30 बजे प्रार्थी डालसिंग सेन निवासी ग्राम खुडियाडीह अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम परसदा हनुमान मंदिर के पास लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक ने उनकी गाड़ी रुकवाई और चाबी खींच ली। तभी जंगल से तीन अन्य युवक निकले और प्रार्थी से टेक्नो कंपनी का एक मोबाइल फोन लूट लिया।

प्रार्थी ने अगले दिन 03 सितम्बर को थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी लूटे गए मोबाइल को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कैलाश साहू पिता पवन साहू उम्र 20 वर्ष, निवासी कनेकेरा, थाना व जिला महासमुंद।
  2. लक्ष्मण साहू पिता महेश साहू उम्र 21 वर्ष, निवासी रजकट्टी, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद।
  3. मुकेश टाण्डेकर पिता नीलकंठ टाण्डेकर उम्र 20 वर्ष, निवासी नवाडीह, थाना छुरा, जिला गरियाबंद।

जप्त सामान

  • एक नग लूटा हुआ टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में लूट की घटना को स्वीकार करने की पुष्टि की है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment