रायपुर। जीएसटी काउंसिल ने टैक्स ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए कई रोजमर्रा की वस्तुओं, शिक्षा सामग्री, दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों पर जीएसटी दरें घटा दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, नए सुधारों से नागरिकों का जीवन आसान होगा और उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी।
सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, नेक्स्ट जनरेशन त्रस्ञ्ज सुधारों की दिशा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है.आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब त्रस्ञ्ज में भारी कमी कर दी गई है। इससे रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसेस भी सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर अब शून्य कर दी गई है।यह निर्णय इज ऑफ डुइंग बिजनेस और इज ऑफ लिविंग के दिशा में प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है। जिससे नागरिकों का जीवन सरल होगा और उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी। नवरात्रि के पावन पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री की आम आदमी के जीवन को आसान बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण को धन्यवाद देता हूँ।बता दें कि बुधवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब खत्म कर दिए गए। जबकि 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत स्लैब बरकरार रहेंगे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




