छुरा में नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

SHARE:

117 शिक्षक हुए प्रशिक्षित, हिंदी और गणित विषय की पाठ्यपुस्तकों पर किया गया फोकस

 

गरियाबंद/छुरा-:एससीईआरटी एवं डाइट रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी किसुन मतावले और बीआरसी हरीश कुमार देवांगन के निर्देशन में छुरा विकासखंड के शिक्षकों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कचना धुरवा कॉलेज छुरा में किया गया।

 

इस प्रशिक्षण में माध्यमिक विद्यालय के कुल 117 शिक्षक शामिल हुए। बीआरसी हरीश कुमार देवांगन ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवीन पाठ्यपुस्तक पर आधारित यह प्रशिक्षण कक्षा-कक्ष की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बेहद जरूरी है।

 

पाँच दिवसीय इस प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023–24, एफएलएन के उद्देश्य, कौशल विकास और मानव पंचकोशीय विकास जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। गणित विषय में पैटर्न, विलोमाकार पैटर्न, कापरेकर की जादुई संख्या, कोलाट्ज अनुमान, सम-विषम संख्या की पहचान, भिन्नात्मक इकाई, खेल के माध्यम से गणित आदि विषय शामिल रहे।

 

वहीं हिंदी विषय के प्रशिक्षण में 14 प्रमुख बिंदु, खुले-बंद प्रश्न, पाठ योजना, भाषा संबंधी कौशल, समावेशी शिक्षा, कला शिक्षण, रंगमंच, आरोह-अवरोह, व्याकरण और छठवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तक के पाठों का समूह प्रस्तुतिकरण कराया गया।

 

प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स तिजउ राम साहू, जागेश्वर ध्रुव, तबसुम खान, खगेश सिन्हा, राजकुमार लहरे, सनत कुमार, प्रवीण द्विवेदी, अर्जुन सिन्हा, धनंजय वर्मा, माधुरी यादव, भारती ठाकुर समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण पर आए डाइट रायपुर के अजय मिश्रा और डी.सी. देवांगन ने कहा कि नई पाठ्यवस्तु गतिविधि आधारित है, जिससे बच्चे रटने की बजाय करके सीखेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनेंगे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment