गरियाबंद। जिले के पांडुका परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों का मूवमेंट देखा गया है। वन विभाग के अनुसार चंदा दल के दो हाथी (GBME1, BBME1) दमाऊखार क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 65 में मौजूद हैं।
वन विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि हाथियों द्वारा इस दौरान फसल को नुकसान पहुंचाया गया है, हालांकि मकान, अन्य संपत्ति और जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।
लोकेशन: N 20.745108, E 81.950375
बीट: पोंड
परिक्षेत्र: पांडुका हाई अलर्ट ग्राम
हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने पोंड और बरेबिनकोना को हाई अलर्ट पर रखा है। वहीं नागझर, बोडराबंधा, पचपेड़ी, टोइयामुडा, राचरडेरा, डिहिपारा, खरखरा, विजयनगर, कुम्हारमरा, तौरेगा, सांकरा, मुरमुरा, फुलझर और खदराही को अलर्ट सूची में शामिल किया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल की ओर न जाएं और सतर्क रहें। किसी भी तरह की गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग और हाथी मित्र दल को दें।

वन विभाग की तैयारी
हाथियों की गतिविधि की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर सक्रिय हो गई है। दल प्रमुख राम प्यारी (CFO) के नेतृत्व में नरेंद्र साहू (BFO) और खिलेश नगारची (BFO) लगातार निगरानी कर रहे हैं।
ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए हाथी मित्र दल भी सक्रिय है, जो गांव-गांव में जाकर मुंडी के माध्यम से लोगों को जानकारी दे रहा है।
प्रशासन का संदेश
वन विभाग ने कहा है कि टीम लगातार 24 घंटे क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात है और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन खतरे को देखते हुए सभी ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




