मुंबई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस और कॉमेडियन प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने रविवार (31 अगस्त 2025) को मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि प्रिया पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं और आज बीमारी से लंबी लड़ाई हार गईं।प्रिया मराठे छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक स्टैंड-अप कॉमेडियन भी थीं। उन्होंने मराठी और हिंदी दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। प्रिया ने मराठी सीरियल ‘या सुखानोया’ और ‘चार दिवस सासुचे’से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बालाजी टेलीफिल्म्स के शो ‘कसम से’ में विद्या बाली के किरदार में नजर आईं।उन्हें कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन से भी पहचान मिली। वहीं, एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘पवित्र रिश्ता’ में भी उनके किरदार ने खास पहचान बनाई। अपनी दमदार अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता।23 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मी प्रिया मराठे ने यहीं से पढ़ाई पूरी की और फिर अभिनय जगत में कदम रखा। इंडस्ट्री में अपने सपनों को पूरा करते हुए उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए। उनके अचानक दुनिया से चले जाने की खबर ने परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




