बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब चपोता नदी के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली निवासी एक व्यापारी के रूप में हुई है, जिसकी ससुराल बलरामपुर जिले में ही है। घटना चांदनी बिहारपुर–बलंगी मार्ग पर स्थित चपोता नदी के पुल के पास की है। रविवार को ग्रामीणों ने नदी में शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर बलंगी चौकी की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास एमपी नंबर की एक बाइक भी मिली है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या की ओर संकेत करता दिख रहा है, क्योंकि शव की स्थिति और घटनास्थल पर मिले सुराग इस ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वाड्रफनगर के एसडीओपी राम अवतार धुरू खुद मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच में जुटे हैं। फिलहाल बलंगी पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। दो राज्यों की पुलिस मिलकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




