गरियाबंद, 31 अगस्त 2025। थाना राजिम पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नग सोने की चैन एवं 64 हजार रुपये नगदी सहित कुल करीब 1.34 लाख रुपये का माल बरामद किया है।
घटना का विवरण :
दिनांक 28 अगस्त 2025 को प्रार्थी कोमलराम सोनकर निवासी ग्राम बकली थाना राजिम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 27 अगस्त की रात वह अपने परिवार सहित ससुराल गया हुआ था। अगले दिन सुबह घर लौटने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के भीतर से नगदी रकम 67 हजार रुपये एवं दो सोने की चैन (कीमत करीब 70 हजार रुपये) चोरी हो गई है। घटना पर थाना राजिम में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की कार्यवाही :
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर संदेही डिगेश उर्फ छर्री उर्फ भुपेन्द्र कुर्रे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों मोहन टंडन उर्फ राकेश, अजील मिरी उर्फ चिकू तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि वे घर के पीछे से छत के रास्ते अंदर घुसे और कुदाली से ताला तोड़कर अलमारी व दुकान के गल्ले से नगदी व सोने के जेवर चोरी कर भाग गए थे।
बरामदगी :
- दो नग सोने की चैन (कीमत लगभग 70,000 रु.)
- नगदी रकम 64,000 रु.
गिरफ्तार आरोपी :
- डिगेश उर्फ छर्री उर्फ भुपेन्द्र कुर्रे पिता गिरधारी कुर्रे उम्र 19 वर्ष
- मोहन टंडन उर्फ राकेश पिता विजय टंडन उम्र 21 वर्ष
- अजील मिरी उर्फ चिकू पिता हिरा मिरी उम्र 19 वर्ष
- विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
गरियाबंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




