गीतकार गोकुल राम साहू सहिंत झरझरा माता समिति और कलाकार हुए शामिल
गरियाबंद -: जिला गरियाबंद की बहुचर्चित जलप्रपात और तीर्थ स्थल माँ झरझरा मंदिर प्रागंण (डोंगरी गाँव) मुरमुरा में 29 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ का ख्याति प्राप्त जस गीत सम्राट दुकालू यादव की जस गीत की सफलता पूर्वक वीडियो शुटिंग किया गाया।जिस गीत को ग्राम धुरसा निवासी अंचल के उभरते हुए युवा कवि/गीतकार गोकुल राम साहू जी है।इस गीत को इस वर्ष शारदीय नवरात्र के पहले दुकालू यादव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा।और इस गीत की बोल है “दीया बरगे ओ दीया बरगे,
येदे डोंगरी गांव तोर अंगना मा।झरझरा दाई तोर ये झरझरा दाई तोर भुवना मा।। यह गीत पारंपरिक मांदर धुन और कहरवा ताल से सजी हुई है।
गायक श्री यादव जी ने कहा की यह सब माँ झरझरा आदिशक्ति माँ जगदम्बे की अशीम कृपा और आशीर्वाद से मुझे माँ झरझरा की गीत गाने का शौभाग्य प्राप्त हुआ और इस गीत को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जायेगा इस गीत को बनाने में बहुत मेहनत लगा है हमारे टीम को।और मैं मातारानी माँ झरझरा से विनती करता हूँ की इस क्षेत्र के लोगों को माँ हमेशा अपना आशीर्वाद देतें रहें।
इस गीत की शुटिंग देखने के लिए क्षेत्र के लोगों सहिंत क्षेत्र के कलाकार हुए शामिल जिसमें जस सम्राट दुकालू यादव जी,गीतकार गोकुल राम साहू जी,कोरियोग्राफर प्रवीण यादव जी,प्रसिद्ध लोकगायक राजकुमार यादव जी,गौकरण मानिकपुरी जी,युवा संगीतकार खेमचंद यादव जी,डिगेश्वर साहू जी,शेखर साहू जी सहिंत झरझरा विकास समिति के पदाधिकारी मोहन साहू जी,अनिल कुमार साहू जी,रूपेश साहू जी,सुरेंद्र साहू जी,भिखारी राम साहू जी,फूलसिंह साहू जी,सालिक दास मानिकपुरी जी,हरिश्चंद्र ध्रुव जी,रोहित साहू जी और बहुत से लोगों की उपस्थिति हुई।यह जानकारी गौकरण मानिकपुरी ने दी।

Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




