Post Views: 112
गरियाबंद-: महासमुंद लोकसभा की सांसद एवं भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का आज 30 अगस्त शनिवार को गरियाबंद आगमन होने जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद यह उनका प्रथम गरियाबंद आगमन होगा।
नगर आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम तिरंगा चौक में आयोजित किया गया है। इसके बाद श्रीमती चौधरी ग्राम पारागांव में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही कोकड़ी और छिंदौला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर उनके साथ मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने दी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




