Post Views: 154
रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जेल में बंद कैदी फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:00 बजे महिला जेल की तरफ 5 कैदी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कैदी फरार हो गया।
बताया गया कि, फरार कैदी का नाम चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू है जो कि, उम्रकैद की सजा काट रहा था। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। फिलहाल जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




