छुरा – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला गरियाबंद की छुरा इकाई जो सदैव से प्रदेश स्तर में अपने बड़े-बड़े कार्यक्रम और विभिन्न विषयों में किए गए आंदोलन के लिए चर्चित इकाई है ऐसे छुरा इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया उक्त कार्यक्रम में विभाग संयोजक भिषेक पांडे ,जिला संयोजक क्षितिज नारायण तिवारी ,की उपस्थिति रही। सत्र 2025–26 हेतु छुरा इकाई के नेतृत्व करने हेतु टेंगनाबासा के रहने वाले मुकेश यादव को नगर मंत्री का दायित्व दिया गया मुकेश यादव लगातार 4 वर्षों से विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता है और सदैव छात्रहित और राष्ट्रहित हेतु विद्यार्थी परिषद में कार्य करते आ रहे हैं इसके अलावा नगर सहमंत्री रोशन शर्मा ,सोनू यादव ,सौम्या दुबे ,पूनम सिन्हा को बनाया गया, नगर कोश प्रमुख शुभम निषाद, नगर कार्यालय मंत्री यशु पांडे, महाविद्यालय प्रमुख सुजल यादव ,विद्यालय प्रमुख मितेश शर्मा ,सह प्रमुख चंदू यादव, नगर छात्रा प्रमुख सोनिया साहू, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख करण पटेल ,सह प्रमुख कीर्ति साहू, विकासार्थ विद्यार्थी प्रमुख हितेश निषाद, सह प्रमुख योगेश तिवारी ,सेवार्थ विद्यार्थी प्रमुख अविनाश साहू, नगर खेलो भारत प्रमुख तुषार साहू ,सह प्रमुख अरुण शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख राजेश नागेश, सह प्रमुख रोशन निषाद, कार्यकारिणी सदस्य लोकेश सोनवानी, आरु यादव,लोकेश्वरी यादव, तथा युवराज सिन्हा, को बनाया गया नगर मंत्री एवं सभी सहमंत्री का यह कहना था की आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छुरा विकासखंड के अंदर छात्रों की आवाज को और बुलंद करने का कार्य किया जाएगा। विभाग संयोजक ने कहा कि छुरा इकाई ने शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय के समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन से लेकर एक शाम देश के नाम जैसा रचनात्मक कार्यक्रम को सम्पन्न बनाया है, जिला संयोजक क्षितिज नारायण तिवारी ने कहा कि छुरा इकाई जिले में सबसे ज्यादा आंदोलन करने वाला इकाई है, नगर मंत्री मुकेश यादव ने बताया कि पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे ।नवीन कार्यकारिणी गठन पर पूर्व जिला संयोजक एवं पार्षद भोले शंकर जायसवाल सामाजिक कार्यकर्ता मानसिंह निषाद, पूर्व जिला संयोजक अमन चंद्राकर ,पूर्व कार्यकर्ता लीलाधर ध्रुव ,एवं अन्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




