गरियाबंद/धमतरी-:जिला गरियाबंद पुलिस, जिला धमतरी पुलिस, एसटीएफ, सीआरपीएफ एवं कोबरा की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को देखकर माओवादी नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। खुद को असुरक्षित समझकर नक्सली घने जंगल व पहाड़ का सहारा लेकर मौके से भाग निकले।
*बरामद सामग्री*
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान नक्सली कैंप से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की गई। इसमें –
नगद रकम ₹16,50,000/-
DELL कंपनी का लैपटॉप व चार्जर
02 मोबाइल फोन, किन्डल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
पेनासोनिक कंपनी का रेडियो
देशी बीजीएल बड़ा 04 नग, देशी सुरका सेल छोटा 04 नग
हैंड ग्रेनेड 01 नग
इंसास व एसएलआर मैगजीन, कारतूस और खाली केस
जिलेटिन रॉड 15 नग, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर 50 नग
टिफिन बम 01 नग, सोल्ड्रिग मशीन, वायर, कार्डेक्स बंडल
नक्सली वर्दी, बेल्ट, पोस्टर सहित अन्य सामान
घटना का विवरण
दिनांक 17 अगस्त 2025 को संयुक्त पुलिस टीम बड़ेगोबरा पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग पर थी। इसी दौरान वर्दीधारी नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए।
पूरे मामले की थाना मैनपुर में विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




