थनेश्वर बंजारे
गरियाबंद/फिंगेश्वर-:फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बोरसी में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला राज़ खोला है। पुलिस की जांच में सामने आया कि घर में घुसी चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि खुद बेटे ने की थी।
क्या हुआ था मामला?
15 अगस्त को टीकुराम साहू अपने परिवार के साथ खेत गया हुआ था। घर लौटने पर उसने देखा कि दरवाज़े का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है। दीवान और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थे। चोरी गई सामग्री की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये थी।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना फिंगेश्वर पुलिस और सायबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पूछताछ में संदेह अपने ही घर के सदस्य पर गया। आखिरकार, प्रार्थी का बेटा हुलस साहू (32 वर्ष) पूछताछ में टूट गया और चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।
क्या -क्या मिला बरामद?
पुलिस ने आरोपी बेटे से चोरी किए गए –
चांदी का करधन, सांटी, पैरपट्टी, ऐंठी
सोने के नेकलेस
अन्य आभूषण
नगद ₹3,000
मिलाकर कुल ₹2,20,000 का सामान ज़ब्त किया है।
कार्रवाई
आरोपी बेटे हुलस साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना फिंगेश्वर पुलिस एवं गरियाबंद सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




