स्वतंत्रता दिवस पर श्यामनगर में उत्सव का माहौल, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा

SHARE:

राजिम। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ग्राम श्यामनगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम में विभिन्न स्थलों पर तिरंगा फहराकर आज़ादी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

व्यापारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बस स्टैंड परिसर एवं अमृत सरोवर तालाब प्रांगण में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसी प्रकार पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन एवं प्राथमिक शाला में ग्राम सरपंच श्रीमती सुलोचना वामन निर्मलकर ने तिरंगा फहराया। वहीं बिहान क्लस्टर भवन में क्लस्टर अध्यक्ष श्रीमती मोना साहू ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का वातावरण बनाया। इस अवसर पर विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “देश की आज़ादी हमारे वीर शहीदों के बलिदान का परिणाम है। आज हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर ग्राम, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।”

ग्राम सरपंच श्रीमती सुलोचना निर्मलकर ने कहा कि – “हर भारतीय का कर्तव्य है कि राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए देशभक्ति की भावना के साथ समाज को नई दिशा दें।”

कार्यक्रम में व्यापारी संघ अध्यक्ष विनोद पटेल,ग्राम विकास समिति अध्यक्ष बृजलाल साहू,प्रेमलाल साहू,कृशाला साहू,सखाराम साहू,प्रकाश साहू, जीवन साहू,गुलाब साहू,डॉ डीके डड़सेना,कीर्तन साहू, नेहरू साहू,कोमल साहू,मोहित साहू,प्रमोद साहू,तोरण वर्मा, उप सरपंच वामन निर्मलकर,रामेश्वर साहू,गोदावरी साहू,सरिता साहू,बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,व्यापारी संघ के सदस्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे ग्राम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा और देशभक्ति नारों के साथ राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment