हमर क्लीनिक और डाकघर में नहीं फहराया गया तिरंगा – संबंधित विभाग सवालों के घेरे में
नवापारा राजिम-: पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव और 79वां स्वतंत्रता दिवस जोश-खरोश से मनाया गया। लेकिन इसी बीच गोबरा नवापारा के सरकारी कार्यालयों से आई तस्वीरें चौकाने वाली हैं। हमर क्लीनिक (सतनामी पारा, वार्ड क्रमांक 9) और भारतीय डाकघर गोबरा नवापारा में न तो ध्वजारोहण हुआ और न ही कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय पर्व जैसे अवसर पर इस तरह की गंभीर लापरवाही और उदासीनता ने प्रशासन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिम्मेदारी से बचते अधिकारी
अभनपुर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने जिम्मेदारी निचले स्तर के कर्मचारियों पर डालते हुए पल्ला झाड़ लिया।
वहीं डाकघर के उप-डाकपाल ने निजी भवन और जगह की कमी का हवाला देकर तिरंगा न फहराने को जायज ठहराया।
लोगों में गुस्सा, प्रशासन पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान चल रहे हैं, तब सरकारी कार्यालयों का राष्ट्रीय पर्व से किनारा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो और भविष्य में राष्ट्रीय पर्व की गरिमा से कोई समझौता न किया जाए।
विभागीय कार्रवाई की मांग
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और डाक विभाग इस उदासीनता और लापरवाही पर क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल यह मामला गोबरा नवापारा में “सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली और जवाबदेही” को कटघरे में खड़ा कर रहा है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




