फिंगेश्वर -:“हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा, ग्राम पंचायत चरौदा, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, सरस्वती शिशु मंदिर चरौदा, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरौदा में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम में ग्राम के विशिष्ट अतिथि, माताएं-बहनें, स्कूली बच्चे और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांव के नए प्रतिनिधि मंडल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ग्राम सरपंच श्री गजानंद साहू ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए विशेष उपहार राशि देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत और भाषणों ने पूरे वातावरण को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। अंत में सभी ने तिरंगे की शान और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




