गरियाबंद — पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के नेतृत्व में फिंगेश्वर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग राशन दुकानों में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 65,000 रुपये नगद, 1 टीपा तेल और 1 पैकेट चावल बरामद किया गया है।
पहला मामला 26 जुलाई 2025 को सामने आया, जब ग्राम देवगांव निवासी नारायण साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात में किराने की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 25,000 रुपये नगद, अलमारी से 1,50,000 रुपये नकद, 2 टीपा तेल (कीमत 4,100 रुपये) और 4 पैकेट चावल (कीमत 6,000 रुपये) चोरी हो गए। दूसरा मामला 6 अगस्त 2025 को ग्राम बोरसी के श्रीराम देवांगन ने दर्ज कराया, जिसमें होटल के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 80,000 रुपये नगदी चोरी कर लिए गए।
दोनों मामलों में जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोरसी के मिथलेश निषाद और एक विधि से संघर्षरत बालक अचानक अधिक धनराशि खर्च कर रहे हैं। संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने देवगांव और बोरसी में चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई नगदी और सामान बरामद कर कब्जे में लिया गया।
थाना फिंगेश्वर पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी व उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।
गिरफ्तार आरोपी:
- मिथलेश निषाद पिता हीरासिंग निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी बोरसी थाना फिंगेश्वर
- एक विधि से संघर्षरत बालक
जप्त सामग्री:
- 65,000 रुपये नकद
- 01 टीपा तेल
- 01 पैकेट चावल
इस सफल कार्रवाई ने साबित कर दिया कि गरियाबंद पुलिस की पैनी नज़र से कोई अपराधी बच नहीं सकता।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




