Post Views: 141
आरंग। राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है, यहां मंदिरहसौद थाना के ग्राम उमरिया में नेशनल हाईवे 53 पर स्थित HP के पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारी की अज्ञात हमलावर ने चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना तड़के सुबह 3 से 3.30 बजे के बीच की है. मृतक की पहचान ग्राम गुजरा निवासी योगेश मिरी (25 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर कातिलों की पता लगाने में जुट गई है.
आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है, उन्हें पुलिस का भी डर नहीं है, आये दिन हत्या, लूट, चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही है. अब देखने वाली बात होगी कि, पुलिस इस हत्या की गुत्थी को कब तक सुलझा पायेगी.
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




