Post Views: 69
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज एक पटवारी महेंद्र कुजूर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में 15 हजार रुपये लेते समय पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, पटवारी ने एक प्रार्थी से सीमांकन के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाकर आरोपी को पकड़ लिया।
वर्तमान में ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




